शादी की तस्वीरें शेयर कर कहा- अल्हम्दुलिल्लाह

मुंबई, बॉलीवुड में सना खान और जायरा वसीम को तो जानते ही हैं जिन्होंने इस्लाम के लिए एक्टिंग छोड़ दी। उनके अलावा कुछ समय पहले भोजपुरी में काम कर चुकीं सहर अफशा ने भी बताया था कि वह अब इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। अब बताया जा रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान भी धर्म के रास्ते पर हैं और एक्टिंग से दूरी बना ली है। सबा ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने पहले जो भी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं उन्हें हटा दिया है। लेटेस्ट पोस्ट में सबा दुल्हन के जोड़े में दिख रही हैं।

सबा ने सफेद रंग का शिमरी ड्रेस पहना है। उन्होंने हरे रंग का एक दुपट्टा लिया है और चेहरे को कवर किया है। दुपट्टे पर ‘कबूल है’ लिखा है। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। दुल्हन के जोड़े में वह गॉर्जियस लग रही हैं। फोटोज के साथ सबा ने कैप्शन में लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह।’

सबा ने किससे शादी की है इसका पता नहीं चल पाया है। फैन्स उन्हें नई जिंदगी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। सबा ने शादी के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। कुछ समय से उन्होंने काम करना बंद कर दिया था। अपनी पुरानी फोटोज डिलीट करने के बाद उन्होंने इसी साल मार्च में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह हिजाब पहने दिखीं। साथ ही लिखा- ‘दुआओं के बगैर कोई जिंदगी नहीं है।’ जिसके बाद माना गया कि इस्लाम की राह पर चलने के लिए काम को अलविदा कह दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *