उद्घाटन समारोह के दौरान कई सांसद नए लोकसभा भवन की तस्वीरें

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान कई सांसद नए लोकसभा भवन की तस्वीरें और वीडियो लेते देखे गए। इस दौरान कुछ लोग एक-दूसरे के साथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी भी क्लिक कर रहे थे। वहीं, बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने नए संसद भवन से अपनी मां मेनका गांधी के साथ दो खूबसूरत सेल्फी साझा की हैं। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमारे नए संसदीय परिसर के उद्घाटन के इस ऐतिहासिक अवसर पर, मैंने वर्तमान लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य से एक साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया।” वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं और उनकी मां सुल्तानपुर का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *