प्रभाकर मैरिज पैलेस में बिजली के बिल को लेकर जमकर हंगामा

जालंधर के प्रभाकर मैरिज पैलेस में बिजली के बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। गुस्साए लोगों ने पैलेस में तोड़फोड़ की और डंडों से शीशे तोड़ डाले। इस मारपीट में पैलेस का मैनेजर बुरी तरह से घायल हुआ है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आ गई है।

पैलेस को एक शादी के लिए बुक किया गया। बाकायदा एडवांस में पैसे भी दिए गए थे, लेकिन पैलेस के प्रबंधकों ने मैरिज वाली पार्टी से पैलेस का बिजली बिल देने के लिए कह दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मैरिज वाली पार्टी का कहना था कि जब बुकिंग के समय सारे पैसे पहले ही दे दिए हैं तो अब बिजली बिल कहां से आ गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *