क्या 2000 के नोट की वापसी के पीछे आने वाले चुनाव का कोई कनेक्शन है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2000 रुपये के नोट को वापस लेने के बाद हलचल मच गई है. इस फैसले को लेकर सियासत भी गरमा गई है. विपक्षी दलों ने 2000 के नोट वापस लेने को मोदी सरकार की नाकामी बताया है. जबकि बीजेपी (BJP) ने इस फैसले का बचाव किया है. इस बीच जनता की राय जानने के लिए सी-वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए सर्वे किया है.

सर्वे में सवाल किया गया कि क्या 2000 के नोट की वापसी के पीछे आने वाले चुनाव का कोई कनेक्शन है? इस सवाल के बेहद हैरान करने वाले जवाब मिले हैं. सर्वे में शामिल 45 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां 2000 के नोट वापसी का चुनाव से कोई कनेक्शन हो सकता है. जबकि 34 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं है. 21 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *