
नई दिल्ली, बॉलीवुड की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेसेस आजकल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 गई हुई हैं. रेड कारपेट पर हर कोई अपने बेस्ट लुक में नजर आ रहा है. ग्लैमरस अदाओं और शानदार स्टाइलिंग से एक्ट्रेसेस महफिल लूट रही हैं. ड्रेसेस लाइमलाइट में आई हुई हैं. सिर्फ यही नहीं. विदेश में अपने देसी आउटफिट का तड़का लगाती भी कुछ एक्ट्रेस नजर आ रही हैं. अबतक के जो लुक्स सामने आए हैं, उनमें उर्वशी रौतेला के क्रोकोडाइल नेकपीस, ब्लू लिपस्टिक की चर्चा सबसे ज्यादा हुई है. इसके अलावा ऐश्वर्या राय का अबतक सिर्फ एक लुक रेड कारपेट से सामने आया है, जिसमें वह बड़ी सी हुडी पहने नजर आईं. आज हम आपके साथ एक्ट्रेसेस के कान्स लुक पर चर्चा करने वाले हैं.
सबसे पहले आते हैं उर्वशी रौतेला पर. एक्ट्रेस ने ओपनिंग डे पर क्रोकोडाइल नेकपीस पहना था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. ग्रीन और गोल्डन कलर के बड़े के दो क्रोकोडाइल नेकपीस पर बने थे, जिसपर अनगिनत डायमंड्स लगे थे. बता दें कि उर्वशी से पहले मोनिका बलूची साल 2006 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में यह मगरमच्छ नेकपीस पहन चुकी हैं. यूजर्स ने उर्वशी को इस नेकपीस के लिए जमकर ट्रोल किया. किसी ने इसके लिए लिखा कि ये जिंदा हो गए तो क्या होगा. तो किसी ने लिखा कि ये क्या पहनकर आ गई. पर उर्वशी को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता. कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन उर्वशी ने एक बार फिर फैन्स को अपने लुक से चौंका दिया था. ब्लू लिपस्टिक में एक्ट्रेस नजर आई थीं. इस बीच इनकी तुलना ऐश्वर्या राय से भी हुई. ऐश्वर्या राय ने एक बार कान्स में लाइट पर्पल लिपस्टिक लगाई थी, जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी ट्रोल हुई थीं. ऐश्वर्या राय दो दिन पहले ही कान्स पहुंची हैं. बेटी आराध्या बच्चन भी इनके साथ गई हैं. अपने पहले रेड कारपेट लुक में ऐश्वर्या ने बड़ी सी हुडी वाला सिल्वर-ब्लैक गाउन पहना था. इसे सोफिया नाम की लेबल ने डिजाइन किया था. रेड लिपस्टिक, हाई हील्स और खुले बालों में ऐश्वर्या ने अपने लुक को कम्प्लीट किया था. पर चेहरे पर बोटॉक्स इतना ज्यादा हुआ था कि लोगों ने इसे फोटोज में बहुत आसानी से नोटिस किया. बस फिर देर किस बात की थी. एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं.