गुलमोहर सिटी में हुआ श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ

जालंधर, मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग 23 महीनों से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है।

सर्व प्रथम वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान गुप्ता जी से हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा धर्म होता है। सच के रास्ते पर चलकर ही असली व आत्मिक खुशी मिलती है। इस खुशी का अनुभव केवल सच के रास्ते पर चलने वाला ही जानसकता है उन्होंने कहा कि शुरू में *सच्चे मार्ग पर चलना भले मुश्किल लगता है, अनेकों प्रकार की रूकावटें आती है, लेकिन आखिर में जीत सच्चे इंसान व सच्चाई की ही होती है*। शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना से सच्चाई के रास्ते पर चलने की शिक्षा मिलती है। झूठ व विकारों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने पारिवारिक व व्यापारिक कार्य के साथ साथ शनिदेव महाराज की पूजा व धार्मिक कामों के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। धार्मिक व मानव भलाई के कार्यो में लगाया गया समय मानव का जन्म संवारता है व उसें जन्म-मरण के बंधन से मुक्त करता है। झूठ व फरेब के सहारे कुछ समय के लिए शारीरिक व संसारिक सुख तो भले प्राप्त हो जाए परंतु ऐसे व्यक्तियों को कभी भी आत्मिक व मानिसक संतुष्टि नहीं मिलती। इस प्रवृति के मानव हमेशा परमात्मा के गुनाहगार रहते हे। भले किसी व्यक्ति को कितनी भी मुश्किलें आएं सच का साथ नहीं छोडऩा चाहिए।
इस अवसर पर राकेश प्रभाकर,श्रीकंठ जज, समीर चोपड़ा, अमरेंद्र कुमार शर्मा, गुलशन शर्मा, दिशांत,लवली शर्मा,विक्रम, राजेश महाजन,मनीष शर्मा,अश्विनी शर्मा धूप वाले, संजीव शर्मा, विनोद लूथरा, रोहित बहल ,यज्ञदत्त, अवतार सिंह,पंकज,मानव शर्मा ,बावा खन्ना, संजय, सोनू छाबड़ा, नवीन, विकास अग्रवाल,दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, प्रिंस, ,राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह,गनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी,इकबाल,प्रवीण,दीपक ,
सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *