तेज़ रफ़्तार बाइक तथा ऑटो की भीषण टक्कर, 2 की मौत

तेज रफ्तार बाइक तथा तेज रफ्तार ऑटो की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा ऑटो कई पार्टियां खाते हुए रेलवे लाइनों के समीप जा गीरा। घटना में बाइक सवार 2 लोगों के सिर बुरी तरह से खुल गए तथा हाथ पैर टूट गए और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। इसके साथ ही ऑटो में सवार दो सवारियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की पहचान अभिषेक (25 वर्ष) पुत्र एसके शंकर (50 वर्ष) पुत्र चिंकू प्रसाद निवासी एनएफएल टाउनशिप के तौर पर हुई। जब कि मृतकों की पहचान की पहचान रंजीत कुमार (24 वर्ष) पुत्र बंटी सिंह निवासी जनता नगर तथा अनिल कुमार (26 वर्ष) पुत्र वीर सिंह निवासी जनता नगर के तौर पर हुई। ऑटो सवार दिल्ली से आए थे तथा रेलवे स्टेशन से बठिंडा एनएफएल टाउनशिप अपने घर जा रहे थे जबकि बाइक सवार स्टेशन की तरफ़ जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *