जालंधर, उपचुनाव को लेकर जारी धुंआधार चुनाव प्रचार के बीच बैठकों का दौर जारी है। ‘आप’ की नीतियों व मान सरकार के कामों को लेकर पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को हल्के के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों के लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने आज जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में जालंधर हल्के के भार्गव कैंप और गांधी कैंप में लोगों के साथ बैठक की। बैठकों के दौरान इलाके के लोगों ने ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू को जालंधर उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दावा किया।
भार्गव कैंप में हुई बैठक के दौरान ‘आप’ पंजाब के महासचिव सरदार हरचंद सिंह बरसट सहित इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, विधायक शीतल अंगुरल, मोहिंदर भगत, चंदन ग्रेवाल, कीमती लाल भगत, संजीव भगत, मोहिंदर भगत, रुतेश भगत, करण भगत, रूबी भगत, दीपू भगत, काका भगत, रजिंदर भगत, मन्ना भगत भी उपस्थित रहे।’आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि ‘आप’ द्वारा लोगों से किए गए 5 वादों में से 4 पहले साल में ही पूरे कर दिए गए हैं और एक वादा जो बहनों को 1000 रुपये प्रति माह देने का है वह भी बहुत जल्द पूरा हो रहा है। हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि ‘आप’ सरकार ही प्रदेश को खुशहाल बना सकती है। उन्होंने हल्के के लोगों से 10 मई को जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी गिनती में मतदान कर सफल बनाने की अपील की।