टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन बना डेली सोप ‘अनुपमा’ में अब एक और नया मोड़ आने वाला है. अब अनुपमा एक नई अनुपमा बनकर सभी को बता देगी कि अब उसे किसी अनुज और वनराज की जरूरत नहीं है. आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अनुज अनुपमा के पास आने से मना कर देगा, जिसके बाद अनुपमा एक बड़ा फैसला लेगी. जानिए ऐसा क्या हुआ. आज के एपिसोड में दिखाया गया कि अपने घर में वनराज और बरखा को देखकर अनुपमा शॉक रह जाती है. दोनों सीधा बनने का नाटक करते हैं और एक-दूसरे को देखकर स्माइल देते हैं. कांताबेन समझ जाती है कि कुछ गड़बड़ है. खैर, सभी अनुज के आने का इंतजार करते हैं. अनुपमा बेचैन हो जाती है, वह बार-बार अनुज को फोन भी करती है. फ्लाइट का पता करती है, जो अहमदाबाद पहुंच चुकी होती है.