उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर उस घटना का जिक्र किया है जब उन्हें मुंबई के एक इवेंट में आने से लास्ट मोमेंट पर मना कर दिया गया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उर्फी जावेद बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की गेस्ट लिस्ट में नहीं थीं। उर्फी जावेद ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया और साथ ही साथ ये भी लिखा कि अब वह समझ पा रही हैं कि क्यों कंगना रनौत ऐसी हैं जैसी वह अभी हैं। उर्फी जावेद ने अपने ट्वीट में कंगना रनौत को ट्वीट भी किया है।
उर्फी जावेद ने एक पापाराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट से माधुरी दीक्षित का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “इस इवेंट के बारे में एक मजेदार बात – उन्होंने मेरी टीम से संपर्क करके मुझे इनवाइट किया, मैंने इनविटेशन स्वीकार कर लिया, अपने सभी प्लान कैंसिल किए, आउटफिट अरेंज किया और आखिरी वक्त पर उन्होंने मुझे बताया गया कि मेरा इनविटेशन कैंसिल कर दिया गया है। जब हमने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने मुझे बताया कि मैं माधुरी दीक्षित की गेस्ट लिस्ट का हिस्सा नहीं हूं।