जालंधर, (संजय शर्मा)-आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी ने जालंधर लोकसभा के अंतर्गत पड़ते गांव उस्मानपुर में सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण देखा, जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित सरबजीत मक्कड़, बलविंदर सिंह लाडी, सतनाम बिट्टा व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता तथा आम लोग भी उपस्थित थे।
विजय रूपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का प्रसारित हुआ सौवां एतिहासिक एपिसोड जनसंवाद की दुनिया में एक मील का पत्थर बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी देशवासियों से सीधा संपर्क स्थापित करके, उन्हें अनेक विषयों पर न केवल जागरूक करते है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीयता तथा समाजिक कर्तव्यों हेतु प्रेरित भी करते हैं। चाहे वह स्वच्छता का विषय हो, कोविड योद्धाओं को प्रोत्साहित करना हो, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रेरणा देना हो, मेक इन इंडिया की बात हो, या फिर जल संरक्षण का विषय हो, मोदी जी ने राजनीतिक विषयों को छोड़ कर सार्वजनिक जीवन से जुड़े लगभग हर पहलू पर अपनी बात बड़े प्रभावी तरीके से जनता के समक्ष रखी है और जनता ने भी उसे अपने जीवन में उतारने की भी कोशिश की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम सफलता के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत की सामूहिक भावना को प्रदर्शित करने वाली और प्रेरक यात्राओं के बारे में बताने वाली इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए तथा हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।