जालंधर, (संजय शर्मा )-जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में रैलियों,डोर टू डोर प्रचार तथा बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मंडल इंचार्ज सुदेश भगत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन भार्गव कैंप में किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे इलाके के परिवारों ने भाजपा को समर्थन दिया।सुदेश भगत ने कहा कि भगत समाज ने सदैव भाजपा का समर्थन किया और इस बार भी हम सभी भाजपा के पक्ष में समर्थन करेंगे।उन्होंने कहा कि जलांधर में भाजपा का कोई विकल्प नही है और पार्टी को इस बार इतिहास रचने से कोई नही रोक सकता।इस। अवसर पर अनिल जैन ने कहा कि पंजाब को अच्छी क़ानून व्यवस्था केवल भाजपा ही दे सकती हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली से लोगों का मन भर गया है।उन्होंने कहा कि इस बार लोग बदलाव के लिये वोट देंगे और भाजपा को पहली बार जलांधर मे मौका देने जा रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह पंजाब और पंजाबियत के विकास के लिये वचनवद्ध है।इस अवसर पर सुदेश भगत, अशोक सरीन,शिव दयाल माली,दर्शन लाल भगत,पूर्ण भारती, संजीव बब्बल, सतपाल भगत, गोपाल संगम, सुरिंदर मोहन,मदन संदल, राकेश राणा,योगेश मुंजाल, सिकंदर भगत, रीतू भगत एवं बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।