जालंधर का चहुमुखी विकास अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वह है भाजपा : अटवाल

जालंधर, (संजय शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 9 के अध्यक्ष कुणाल शर्मा की अध्यक्षता में हरबंस नगर वार्ड नंबर 47 व वार्ड नंबर 46 बिंदा चौक में बैठको का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं, नौजवान व मोहल्ला वासी शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी एवं अकाली दल संयुक्त के संयुक्त उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अरविंद खन्ना, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, सुभाष भगत, दविंदर अरोड़ा, गोल्डी भाटिया, कुमुद शर्मा, प्रोफेसर योगराज शर्मा, दीपक जोड़ा उपस्थित थे।

इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने मोहल्ला वार्ड नंबर 47 हरबंस नगर के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर की जनता कमल का बटन दबाने के लिए 10 मई का बेसब्री से इंतजार कर रही है। क्योंकि एक साल में भगवंत मान की सरकार ने पंजाब का विकास नहीं विनाश कर दिया है। अटवाल ने कहा कि जालंधर की जनता ने अब ठान लिया है कि भाजपा को ही लाना है और कमल का बटन दबाना है। क्योंकि जालंधर की जनता को पता है कि जालंधर शहर का चहुमुखी विकास अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है। अटवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक साल के अत्याचारों का जवाब जालंधर की जनता 10 मई को कमल का बटन दबा कर देगी। क्योंकि जालंधर के गांव गांव गली-गली में चर्चा है कि पंजाब का नेता कैसा हो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जैसा हो। अटवाल ने कहा कि भाजपा को वोट देना इसलिए जरूरी है कि क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है। अगर भाजपा का उम्मीदवार जीतता है तो तभी जालंधर सच में स्मार्ट सिटी बनेगा। पहले जो भी स्मार्ट सिटी का केंद्र सरकार द्वारा पैसा भेजा गया है वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार कर अपनी जेब में डाला है। इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने कहा कि जीतने पर इस भ्रष्टाचार के पैसे की पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *