घरेलू विवाद के चलते युवक ने जान दी

जालंधर, 66 फुटी रोड स्थित जालंधर हाईट्स टू में वीरवार को बड़ी घटना घटी। फ्लैट की 11वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली है।

मौके पर पुलिस और सोसायटी के लोग पहुंच गए हैं। सुसाइड का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि उक्त युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच की है। वह अमेरिका सिटीजन है और तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। हाइट्स टू के सी ब्लॉक में फ्लैट ले रखा था, जिसकी बॉलकानी से कूदकर उसने जान दे दी। कहा ये भी जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते युवक ने जान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *