एचएमवी की साइकोलॉजी विभाग की छात्राओं ने किया अमृतसर का दौरा

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग साइकोलॉजी की छात्राओं ने अमृतसर का दौरा किया। इस ग्रुप में 24 छात्राएं एवं 3 फैकल्टी सदस्य डॉ. आशमीन कौर, सुश्री निहारिका व सुश्री हरप्रीत कौर शामिल थे। इस एक दिवसीय ट्रिप के दौरान छात्राओं ने स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग तथा गोबिन्दगढ़ किले का भ्रमण किया। सबसे पहले छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका तथा आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय बिताया। इसके बाद वह जलियांवाला बाग गए तथा जलियांवाला बाग में हुए भयानक हादसे के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। छात्राएं गोबिंदगढ़ के किले में भी गईं जहां उन्होंने किले व पंजाब के गौरवमयी इतिहास के बारे में जाना। छात्राओं को महाराजा रणजीत सिंह के जीवन पर आधारित 7-डी शो भी दिखाया गया। छात्राओं ने बलिदान के पीछे की मन:स्थिति के कारकों का विश्लेषण भी किया। यह ट्रिप बहुत ज्ञानवर्धक रहा। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *