अमित शाह नवादा रैली में पहुंचे, हिंसा पर नियंत्रण के लिए बिहार में अर्द्धसैनिक बल तैनात

दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह नवादा रैली में पहुंच गए है। मंच पर शाह का भव्य स्वागत किया गया। सासाराम और नालंदा में दूसरे दिन हिंसा भड़क जाने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पूरे बिहारशरीफ शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दोनों जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी खुद में कमान संभाल रहे हैं। बिहार का सबसे बड़ी और सबसे सुरक्षित बेउर जेल की सुरक्षा में बड़ा सेंध उजागर हुआ है। एक कैदी के फरार होने के बाद 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्णिया में उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत हो गई। मृतक पटना का रहने वाला था जिसे नशे की हालत में पकड़ा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सासाराम रैली रद्द होने के बाद से बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां बीजेपी रैली रद्द होने के पीछे नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ जदयू सासाराम में भीड़ न जुटने की वजद से रैली को रद्द बता रही है। इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *