अवैध तरीके से बनाई गई कॉलोनी में इमारतों को ध्वस्त

जालंधर, (संजय शर्मा )-आज सुबह-सुबह एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नंगल शामा में इम्पीरियल मैनर पैलेस के पास साढ़े चार एकड़ में अवैध तरीके से बनाई गई कॉलोनी में इमारतों को ध्वस्त कर दिया है।नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि कॉलोनी अवैध तरीके से बिना किसी स्वीकृति के काटी गई थी। इसके लिए लिए बाकायदा नोटिस भी जारी किया गया था। कॉलोनी के वैध होने संबंधी दस्तावेज भी मांगे गए थे। साथ ही दस्तावेजों की वेरिफिकेशन होने कर कॉलोनी में किसी भी तरह की उसारी रोकने के लिए कहा गया था, लेकिन नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया गया।
नोटिस सर्व किए जाने के बावजूद अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनी में इमारतों का निर्माण कार्य जारी था। इसकी शिकायत जब निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश के पास पहुंची तो उन्होंने बिल्डिंग ब्रांच को डिमोलिशन की कार्रवाई के आदेश दिए। निगम के एटीपी सुखदेव विशिष्ट ने आज कमिश्नर के आदेश पर डिमोलिशन की कार्रवाई की।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिस अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण को गिराया गया है, इसके मालिकों ने निगम के खजाने को बहुत मोटा चूना लगाया है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि अवैध तरीके से कॉलोनी काट कर करीब एक करोड़ रुपए की सीएलयू फीस की चोरी की गई है। बिना लैंड यूज चेंज करवाए ही प्लाट बेचे जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *