संभलकर! ChatGPT ने कर दिया कबाड़ा, लीक कर दी यूजर की Credit Card डिटेल

नई दिल्ली। चैटजीपीटी की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन चैटजीपीटी के इस्तेमाल को लेकर लोगों को सतर्क भी रहना चाहिए। वरना आपको 440 वॉट का झटका लग सकता है। बता दें कि चैटजीपीटी को लेकर कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। एक्सपर्ट पहले ही चैटजीपीटी जैसी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर सतर्क कर चुके हैं। हालांकि इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरअसल Open AI की तरफ से एक ब्लॉग पोस्ट में बताया गाय कि चैटजीपीटी ने यूजर्स की क्रेडिट कार्ड डिटेल को लीक कर दिया। ऐसा एक बग की वजह से हुआ। हालांकि कंपनी का कहना है कि उस बग को ठीक कर लिया गया है। इस बग की वजह से कुछ यूजर्स की क्रेडिट कार्ड डिटेल जैसे नाम ईमेल एड्रेस और कार्ड एक्सपायरी डेट दिख रही थी। कंपनी का कहना है कि जिन यूजर्स की डिटेल लीक हुई है, उनकी संख्या काफी कम है। लेकिन इस तरह की घटनाओं ने लोगों की चिंताओं को जरूर बढ़ा दिया है। वैसे जिन यूजर्स की डेटा लीक हुआ है, कंपनी ने उन सभी यूजर्स को डेटा लीक की जानकारी दे दी है। एक्सपर्ट की मानें, तो चैटजीपीटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल के इस्तेमाल के कई सारे साइज इफेक्ट है। ऐसे में यूजर्स को जैटजीपीटी जैसे टूल का संभलकर इस्तेमाल करना चाहिए। साथ वित्तीय लेनदेन जैसी चीजों को चैटजीपीटी से दूर रखना चाहिए।
चैटजीपीटी जैसे टूल अभी शुरू दौर से गुजर रहे हैं, जिसे लेकर कई तरह के इनोवेशन किए जा रहे हैं, ऐसे में जब तक चैटजीपीटी फुल प्रूव सिक्योर नहीं हो जाता है, तब तक इसके इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *