जालंधर, (संजय शर्मा)-महाशिवरात्रि का त्यौहार शहर में पूरे जोरों शोरों पर मनाया गया वहीं श्रद्धालुओं की ओर से जगह जगह कई तरह के पकवान का लंगर लगाया गया इस मौके श्रद्धालु शिव भोले का गुणगान करते नजर आए बस्ती शेख बड़े बाजार में राधेश्याम सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में लंगर लगाया गया लंगर की शुरुआत भगवान भोले शंकर के भोग लगाने उपरांत किया गया श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर लंगर का सेवन कर आनंद उठाया इस मौके पर सोसाइटी मेंबर दीपक सिक्का, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा, मनदीप मनीष शेख,चावला आदि लंगर की सेवा करते हुए नजर आए