खेरा क्लीनिक में जमकर तोड़

जालंधर, शेखां बाजार में स्थित खेरा क्लीनिक में जमकर तोड़कर करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात राजू खोसला नामक व्यक्ति खेरा क्लीनिक में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते डा. नागिन्दर खेरा ने बताया कि राजू खोसला मेरे क्लीनिक अपनी बहन के इलाज करवाने के लिए आया था। इस दौरान मेरी क्लीनिक में पहले से ही इलाज के लिए 3 लोग बैठे हुए थे। जिस कारण मैंने उसकी बहना का पहले इलाज करने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद वह गुस्सा होकर घर वापस चला गया।
कुछ ही देर बाद जैसे ही मैं किसी काम से क्लीनिक से बाहर गया तो मुझे क्लीनिक से मेरे कर्मचारी का फोन आया कि राजू खोसला क्लीनिंग में जमकर तोड़फोड़ कर रहा है। मैं तुरंत क्लीनिक पर वापस आया और देखा कि क्लीनिक के सारे शीशे टूटे हुए थे और अंधर कांच ही कांच बिखरा हुआ था।

जिसकी सूचना मैंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सूचा सिंह ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि शेखां बाजार में स्थित खेरा क्लीनिक में राजू खोसला की तरफ से तोड़फोड़ की गई है। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर नागिन्दर खेरा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एएसआई ने कहा घटना संबंधी जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *