NEW DELHI : ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया है। कई यूजर्स अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स ट्विटर के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर की भी शिकायत कर रहे हैं। तीनों ही प्लेटफॉर्म्स ग्लोबली हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गए हैं। हालांकि, भारत में इसका असर सबसे कम देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी यूजर्स हुए हैं।
ट्विटर पर भी ज्यादातर यूजर्स के लिए ग्लोबली डाउन चल रहा है। इस पर नए ट्वीट्स पोस्ट नहीं हो रहे हैं। नया ट्वीट करने पर एरर मैसेज आ रहा है जिसमें लिखा है आपने ट्वीट सेंड करने के डेली लिमिट को क्रॉस कर लिया है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि उन्हें इस परेशानी के बारे में पता है और वो इसको ठीक करने पर काम कर रहे हैं। ट्विटर सपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म कई लोगों के लिए ठीक से काम नहीं कर रहा है जिसको ठीक किया जा रहा है।
Downdetector के अनुसार, ट्विटर और फेसबुक दोनों डाउन चल रहे हैं। 12 हजार से ज्यादा यूजर्स ने फेसबुक डाउन होने को लेकर रिपोर्ट किया है जबकि इंस्टाग्राम के डाउन होने को लेकर 7000 से ज्यादा यूजर्स ने रिपोर्ट किया है। Downdetector के मुताबिक यूट्यूब भी कई लोगों के काम नहीं कर रहा है।