Train) शुरू होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने सोमवार शाम एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। यहां वैष्णव ने रेलवे (Railway) से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। निजीकरण (Privatization) से जुड़े सवाल पर वैष्णव ने कहा कि रेलवे के निजीकरण का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का रेलवे पर फोकस है और आने वाले समय में रेलवे की क्षमता तेजी से बढे़गी। इंटरव्यू में वैष्णव ने रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट और सीनियर सिटीजंस को रेल टिकट में रियायत से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के बारे में उन्होंने कहा कि यह दुनिया की बेस्ट ट्रेनों से भी कई पैरामीटर्स में बेहतर है।