IRAN : ईरान की धरती शनिवार रात को भूकंप के तेज से कांप उठी। उत्तर पश्चिमी ईरान के खोय शहर में 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया के अनुसार भूकंप में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 440 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
ईरान के आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बचाव दलों को ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत में भेजा गया है। सरकारी मीडिया के अनुसार अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। एक अधिकारी ने वहां के सरकारी टीवी को बताया है कि कुछ प्रभावित इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कुछ इलाकों में बिजली कटौती की भी सूचना है।