क्या आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर लिया है? अगर नहीं! तो सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा ना हो कि इस छोटी सी देरी की वजह से आप अपने पैन कार्ड से हाथ धो बैठें। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 9 जनवरी को एक ट्वीट किया था जिसमें साफ-साफ लिखा है कि 31 मार्च के बाद आपका अनलिंक्ड पैन कार्ड किसी भी काम का नहीं रहेगा। ऐसा होने पर आप न तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे और न ही अपने पैंडिंग रिटर्न को इश्यू करा पाएंगे। अगर आपने अब तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस प्रोसेस को कर सकते हैं।