ऋषभ पंत एक भीषण सड़क हादसे में घायल

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. दरअसल क्रिकेटर दिल्ली से रुड़की अपने आवास जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित (Rishabh Pant Accident) होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर राख हो गई. इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है. रुड़की सिविल अस्पताल में उनको प्राथमिक इलाज के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. यहां डॉ. आशीष याग्निक ने बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत हड्डी रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन की निगरानी में हैं. उनकी हालत स्थिर है. उनकी जांच के बाद उनका विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा. इसके बाद, हम अगला कदम उठाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *