मिल रही धमकियों के खिलाफ सुशील शर्मा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता डी.सी.पी पुलिस से मिले

जालंधर, (संजय शर्मा/रोहित भगत )-पिछले कई दिनो से भाजपा नेताओ समेत लोगो को सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही धमकियों के खिलाफ आज जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालीया के नेतृत्व मे डी.सी.पी जसकरन सिंह तेजा से पुलिस कंट्रोल रूम मे मिले।जहा सभी भाजपा नेताओ ने सभी तथ्यों को विस्तारपूर्वक पुलिस अधिकारियों से साँझा किया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ने बताया की भाजपा कार्यकर्ताओ उनके परिवारों व लोगो को निरंतर विदेशी व अलग-अलग राज्यो के टेलीफोन नंबरो से धमकी भरे व्हाट्स अप काल,मैसेज आ रहे है।जिसको लेकर पिछले कई दिनो से शिकायतकृताओ ने थानो मे शिकायत दर्ज करवाई है।परंतु कोई ठोस क़ानूनी कारवाई नहीं होती दिख रही थी।जिसके बाद आज भाजपा सभी लोग एकजुट होकर सारा मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने आये थे।सुशील शर्मा ने कहा भाजपा नेताओ व जनता की सुरक्षा को यक़ीनी बनाया जाये उनकी सुरक्षा मे किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नही की जायेगी।इस सारे घटना क्रम को पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा व डी.जी.पी गौरव यादव के ध्यान मे लाया जायेगा।इस मौके पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की,पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी,पार्षद पति विवेक खन्ना,प्रदीप खुल्लर,हनी कंबोज,सन्नी शर्मा,अजय चोपड़ा,देविंद्र अरोड़ा,भगत मनोहर लाल,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *