नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (Heeraben) की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। यूएन मेहता अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सेहत स्थिर है। इस बीच यूएन मेहता हॉस्पिटल के बाहर गहमागहमी देखी जा रही है। पीएम मोदी (PM Modi) के भी यहां कुछ देर बाद पहुंचने की जानकारी मिल रही है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और कई बीजेपी विधायक अस्पताल में मौजूद हैं। पीएम की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हुई थीं। उस वक्त पीएम मोदी मां के पास गांधीनगर स्थित आवास गए थे।