जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे

दिसंबर को खत्म होने में अब एक हफ्ते का समय रह गया है. हर तरफ नए साल की धूम मची हुई है. ऐसे में नए साल में बैंकों की छुट्टियों को भी आपको जान लेना चाहिए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों कि लिस्ट जारी कर दी है. नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. बैंक आम लोगों की जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. अभी भी कई सारे ऐसे लोग हैं जो हर दिन बैंक जाकर अपने रुपये को जमा करते हैं और जरुरत पड़ने पर निकालते हैं. हालांकि इन छुट्टियों के बीच राहत की बात ये है कि ऑनलाइन बैंकों से जुड़ी चीजों पर इसका कोई असर नहीं होगा.

जनवरी में बैंको की छुट्टियां
1 जनवरी 2023, रविवार- नए साल का दिन को अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु में
2 जनवरी 2023, सोमवार: नए साल की छुट्टी पर मिजोरम में
11 जनवरी 2023, बुधवार: मिशनरी दिवस (मिजोरम) पर मिजोरम में
12 जनवरी 2023, गुरुवार: स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में
14 जनवरी 2023, शनिवार: मकर संक्रांति पर गुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना में
14 जनवरी 2023, शनिवार: माघ बिहु पर असम में
15 जनवरी 2023, रविवार: पोंगल पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी और तमिलनाडु में
15 जनवरी 2023, रविवार: तिरुवल्लुवर दिवस पर तमिलनाडु में
16 जनवरी 2023, सोमवार: कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में, उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में
22 जनवरी 2023, रविवार: सोनम लोसर पर सिक्किम में
23 जनवरी 2023, सोमवार: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में
25 जनवरी 2023, बुधवार: राज्यत्व दिवस पर हिमाचल प्रदेश में
26 जनवरी 2023, गुरुवार: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी, वसंत पंचमी पर हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा
31 जनवरी 2023, मंगलवार: मी-दम-मी-फी पर असम में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *