मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था. ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की. 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं. सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू थे.

मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीतने के बाद सरगम कौशल को सेलेब्स से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं. अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है. अदिति गोवित्रीकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस जर्नी का हिस्सा बन कर खुश हूं. 21 साल बाद ताज वापस आया है. आपको दिल से बधाई. 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ा दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *