यूपी के चर्चित लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) मामले में तलवार से हमला

यूपी के चर्चित लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) मामले में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर शनिवार रात तलवार से हमला किया गया. हमले में सर्वजीत के सिर पर गंभीर घाव हुआ है, वहीं प्रभजोत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए. हमले का आरोप आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और उनके करीबियों पर है.

हमले को लेकर प्रभजोत सिंह ने कहा कि वह अपने भाई सर्वजीत के साथ तिकुनिया में मुंडन कार्यक्रम में गए हुए थे, तभी मौके पर घात लगाए बैठे तीन लोगों ने पीछे से तलवार से हमला किया. इस हमले में सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके सिर में कई टांके आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *