गुजरात में भारी बहुमत भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जीत

 नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है. गुजरात में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब तक 142 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 14 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त हासिल किए हुए हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस के 39 उम्मीदवार जीत चुके हैं और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.
निर्वाचन आयोग के 6:15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में अब तक हुई मतगणना में बीजेपी को 52.5 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं. बीजेपी 156 सीटों पर जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. कांग्रेस 16 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और एक सीट पर उसका उम्मीदवार आगे है. आम आदमी पार्टी 5 सीटें जीत चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *