सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी

भारतीय वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही है. आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 16 नवंबर को भी सोने और चांदी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. दूसरी तरफ अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमत में तेजी है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सोने का भाव 0.54 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत में 0.37 फीसदी की तेजी है.बुधवार को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर अज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव समाचार लिखे जाने तक 285 रुपये मजबूत होकर 53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. हालांकि आज सुबह सोने का भाव 52,992 रुपये पर खुला था लेकिन कुछ देर बाद यह 53,030 रुपये पर कारोबार करने लगा. दूसरी तरफ आज चांदी का भाव 230 रुपये बढ़कर 61,820 रुपये हो गया है. हालांकि आज सुबह चांदी का भाव 61,800 रुपये पर खुला था लेकिन बाद में भाव थोड़ा गिरकर 61,820 रुपये हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *