नीतीश कुमार को असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों बता दिया एक्सपायरी डेट की दवा

अहमदाबाद, असदुद्दीन ओवैसी ने 2024 में पीएम पद की रेस में शामिल नेताओं पर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मैटेरियल नहीं है। इसके अलावा नीतीश कुमार तो अब खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दवाई की तो एक्सपायरी डेट हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल को छोटा रिचार्ज बताते हुए कहा कि वह तो खुद ही हिंदुत्व की राह पर हैं। ओवैसी ने कहा कि केजरीवाल सीलमपुर में जाते हैं तो कहते हैं कि भाजपा को हराना है, लेकिन दूसरे इलाकों में जाकर कहते हैं कि हमने मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं। ओवैसी ने गुजरात चुनाव को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिलकिस बानो पर कुछ भी नहीं कहा। हैदराबाद से सांसद ने कहा कि कांग्रेस तो खुद 27 सालों से कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं तो अब यहां आया हूं, लेकिन कांग्रेस क्यों एग्जाम से ठीक पहले ही तैयारी करती है।’ ‘आज तक’ के कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा, ‘कांग्रेस में राहुल गांधी जैसे लोग ज्यादा हो जाएंगे तो उसे दुश्मनों की जरूरत ही नहीं होगी।’ ओवैसी ने कहा कि भाजपा के पास कोई ताकत नहीं है। मोदी को हटा देंगे तो भाजपा के पास कुछ नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी से देश नहीं है, यदि 130 करोड़ लोग चाह लेंगे तो उन्हें हटना होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में जैसी बात भाजपा के लिए कही जाती है, वही सीपीएम के लिए बंगाल में कही जाती है। कोई खुद को भगवान मान लेता है तो यहां की जनता उसे धूल चटा देती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *