पटना, बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार को साफ हो गए. एक तरफ जहां महागठबंधन ने मोकामा सीट पर जीत दर्ज की तो वहीं गोपालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की. इस तरह से बिहार का मुकाबला बराबर का रहा. मोकामा उपचुनाव राष्ट्रीय जनता दल की नीलम देवी ने जीता, जो महागठबंधन की उम्मीदवार भी थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी की कुसुम देवी, जो पूर्व दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं, उन्होंने गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की.