स-यूक्रेन के बीच 8 महीने से चल रही जंग लगातार जारी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इसे खत्म करने का नाम नहीं ले रहे तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) झुकने को तैयार नहीं. इस बीच रूस (Russia) और अमेरिका (America) के बीच यूक्रेन (Ukraine) को लेकर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत अमेरिका और रूस के रक्षा मंत्रियों (Defence Ministers) के बीच हुई है. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Defence Secretary Lloyd Austin) और रूस के सर्गेई शोइगू (Sergei Shoigu) के बीच ये बातचीत फोन के जरिए हुई है. इस बातचीत में दोनों देशों ने आपसी संवाद कायम रखने पर जोर दिया. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ रूस ने अपनी जंग की रणनीति को बदल दी है. बुधवार (19 अक्टूबर) के दिन पुतिन ने यूक्रेन के चार रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में मार्शल लॉ (Martial law) लगाने का ऐलान किया था. रूस ने इन चार क्षेत्रों में अपने कब्जे का दावा किया था.