ईसाई भाईचारे के लोग प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की कर रहे हैं मांग

पीएपी चौक में ईसाई भाईचारे के लोग एकत्रित हो गए हैं। पुलिस की मुस्तैदी तथा देर रात तक चली बैठक में हुए करार के बाद पीएपी चौक में रास्ता बंद नहीं किया गया है। फिलहाल पीएपी गेट के आगे फ्लाईओवर के नीचे एकत्रित हुए ईसाई भाईचारे के लोग प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।दरअसल, वारिस पंजाब दे संस्था के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से लेकर ईसाई भाईचारे के लोगों में भारी रोष है। उनका आरोप है कि प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से ईसाई भाईचारे के लोगों की धार्मिक भावनाएं तो आहत हुई ही हैं, साथ ही उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते उक्त फैसला लिया गया है। इस बारे में पंजाब क्रिश्चियन मोमेंट के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समूचे संसार को नेक राह पर चलने को प्रेरित किया था। जबकि इस संस्था के प्रमुख द्वारा प्रभु यीशु मसीह को लेकर की गई टिप्पणी से समाज आहत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अमृतपाल सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रखी।उन्होंने कहा कि पहले पीएपी चौक जाम करने की योजना थी, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जिसके चलते पीएपी ग्राउंड के सामने ईसाई भाईचारे के लोग एकत्रित होकर रोष जताएंगे। यह रोष प्रदर्शन शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *