धनतेरस और दिवाली से पहले अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। करवा चौथ के मौके देश में सोना और चांदी की जमकर खरीदारी हुई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस और दिवाली के पहले इस कारोबारी हफ्ते में भी सर्राफा बाजार सोने और चांदी के खरीदारों से गुलजार रहेगा।पिछले कुछ दिनों से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल सोना एकबार फिर से 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56000 रुपये प्रति किलो के करीब है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से 5700 और चांदी 23900 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है। दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
शुक्रवार को ये था सोने और चांदी के रेट
पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 431 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50438 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 114 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50869 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी 1044 रुपये सस्ता होकर 56042 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 18 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57086 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।