Flipkart Dussehra Sale आज (5 अक्टूबर) से लाइव हो गई है. सेल में ग्राहक आईफोन और कई 5जी स्मार्टफोन को बड़े डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इस सेल का आखिरी दिन 8 अक्टूबर को है. खास बात ये है कि फ्लिपकार्ट सेल में एक बार फिर से आईफोन 13 को कम दाम में उपलब्ध कराया जा रहा है. फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल के दौरान आईफोन 13 को 58,740 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में ऐपल ने इसकी कीमत में कटौती की है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये हो गई है. लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे 59,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.