फैशन के नाम पर उर्फी जावेद ने किया नया कारनामा, अब कपड़ों की जगह पकड़ा सिर्फ कांच

नई दिल्ली, टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) बेशक इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर कोई खास मुकाम हासिल न कर पाई हो, लेकिन इसके बावजूद भी चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. इसकी एक खास वजह है उनका फैशन सेंसे. उर्फी को लेकर कहा जाता है कि चाहें आप उन्हें पसंद करें या न करें, लेकिन उर्फी को नजरअंदाज करना नामुमकिन है. देखते ही देखते आज वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. उर्फी अपनी ड्रेसेस के साथ कोई भी एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटतीं. अक्सर लोग उनके ड्रेसिंग सेंस के कारण हैरान रह जाते हैं. कभी वह सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस पहनती हैं, कभी बोरी से ड्रेस बना लेती हैं तो कभी शरीर पर कपड़ों की बजाए तस्वीरें ही चिपका लेती हैं. इतना ही नहीं, उर्फी फैशन सेंस के नाम पर अखबार, ब्लेड से लकर ग्लिटर तक का इस्तेमाल कर चुकी हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *