नायका ने इनवेस्टर्स को बड़ा तोहफा दिया

नायका (Nykaa) ने अपने इनवेस्टर्स को बड़ा तोहफा दिया है। नायका (Nykaa) ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को हुई मीटिंग में 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर निवेशकों को 5 बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को करीब 8 पर्सेंट की तेजी के साथ 1370.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। नायका (Nykaa) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी बोर्ड ने 3 अक्टूबर को हुई मीटिंग में 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देना अप्रूव किया है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट गुरुवार 3 नवंबर 2022 फिक्स की है। बोनस शेयर 2 दिसंबर 2022 को या इससे पहले निवेशकों को मिल जाएंगे। नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2574 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1208.40 रुपये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *