टेनिस स्टार लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा इस खास दुर्गा पूजा मौके पर

देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों दुर्गा पूजा का माहौल है। जगह-जगह पंडाल लगे हुए देखे जा सकते हैं जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। मुंबई से हाल ही में काजोल, रानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरें आई थीं। सभी देवी दुर्गा के दर्शन के लिए पंडाल पहुंचे थे। दुर्गा पूजा के त्योहार का पश्चिम बंगाल में खास महत्व होता है। टेनिस स्टार लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा इस मौके पर कोलकाता में हैं। दोनों साथ में पूजा पंडाल पहुंचे।

लिएंडर पेस और किम शर्मा कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लिएंडर कोलकाता में पले-बढ़े हैं। दुर्गा पूजा पर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शहर पहुंचे। उनके लुक्स की बात करें तो किम ने व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ रेड लैगिंग पहला है। माथे पर बिंदी लगाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। जबकि लिएंडर ने ब्लू कुर्ता और व्हाइट पैजामा पहना। लिएंडर और किम ने साथ में पोज भी दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *