हरलीन वाटर पार्क में कल लगेगा वीकैंड रिपोर्ट का वैसाखी मेला

जालंधर, (संजय शर्मा)-  गर्मी में अगर आपको पानी में परिवार और दोस्तों के साथ पंजाबी गायकों के गीतों के बीच मस्ती करने का अवसर मिले तो क्या आप उस अवसर को खोना चाहेंगे, बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे। तो फिर वो अवसर आपके पास आ गया है। तारीख है 16 अप्रैल और दिन शनिवार। वीकैंड रिपोर्ट की तरफ से होशियारपुर रोड पर जंडूसिंघा के पास कपूर पिंड में स्थित हरलीन वाटर पार्क में वैसाखी मेला करवाया जा रहा है। इस मेले में हारवी संधू, पेजी शाहकोटी, जग्गी सिंह जैसे नामचीन कलाकार और संगीत जगत से जुड़ी शख्सीयतें आपका मनोरंजन करेंगी। लाइव म्युजिक, लक्की ड्रा, रैन डांस इस मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *