चेन्नई, चेन्नई की एक आईटी कंपनी आइडियाज2आईटी ने अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की. कर्मचारियों के काम से खुश कंपनी ने यह फैसला लिया. आइडियाज2आईटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गायत्री विवेकानंदन ने 100 कर्मचारियों को गिफ्ट दी. इस गिफ्ट में मारुति सुजुकी कार दी गई.
Ideas2IT के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम ने बताया, “हमारी कंपनी ने 100 कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दी है. कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है जो कि हमारे साथ 10 साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं. इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं. हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए.”