झारखंड के देवघर में रोपवे पर हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. अब तक 23 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. अभी भी करीब 30 लोग फंसे हुए हैं. इंडियन एयरफोर्स हवा में फंसे इन लोगों को बचाने की कोशिश में जुटी है. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है. इसमें बिहार और झारखंड के लोग फंसे हुए हैं.बता दें कि झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चकी है, जबकि रेस्क्यू के जरिए 23 लोगों को बचाया जा सका है. अभी भी लगभग 30 लोग फंसे हुए हैं. त्रिकुट रोपवे हादसे में फंसे सभी लोगों को निकालने में इंडियन आर्मी के जवान हेलीकॉप्टर के जरिए जुटे हैं.