आम आदमी पार्टी जालंधर की तरफ से भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड से पंजाब की नुमाइंदगी खतम करने पर डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र दिया गया : आम आदमी पार्टी 

जालंधर, (संजय शर्मा)-आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर की तरफ से पंजाब महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर ने कहा पंजाब के माननीय राज्यपाल को ये पत्र भेज कर भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी बी एम बी) से पंजाब की नुमाईदगी खत्म करने के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हैं तथा मांग करते हैं कि माननीय राज्यपाल जी इस पत्र को केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री के पास भेज कर पंजाब के हकों की पैरवी करें ताकि केंद्र की तरफ से पंजाब के हकों पर मारे जा रहे डाके बंद किए जाएं। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेम कुमार, उम्मीदवार फिल्लौर तथा जीत लाल भट्टी उम्मीदवार आदमपुर हल्का ने कहा हम ध्यान में लाना चाहते हैं 1966 में बने पंजाब पुनर्गठन एक्ट दौरान ही बी बी एम बी की स्थापना हुई थी, जिस मे चेयरमैन तथा दो मेंबर लिए जाने की व्यवस्था की गई थी। 1967 से ही ये बड़े राज्य तथा हिसेदार होने के नाते पंजाब तथा हरियाणा से ही लिए जाते हैं। इसमें से बड़े तथा ज्यादा भाग पंजाब को पहले नंबर पर रख जाता है तथा खर्चा भी पंजाब ही करता आ रहा है। परंतु अब बी बी एम बी से पंजाब की नुमाइंदगी खतम की जा रही है। केंद्र सरकार बी बी एम बी के नियमों में मनमाने फैसले लेने से गुरहेज करे तथा पहले ही दोनो हाथों लुटते गए पंजाब से खुंदकी तथा सौतेली मां जैसा सलूक छोड़े। बी बी एम बी के प्रबंधन में पंजाब की पक्की नुमाइदगी खत्म करने की केंद्र की करवाई का जोरदार विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपील करते हैं कि वो ताजा फैसले के साथ पहले लिए गए फैसलों पर नजर डालें तथा पंजाब के हकों को दोबारा बहाल करें। इस अवसर पर मंगल सिंह जिला लोक सभा इंचार्ज, जिला उप प्रधान हरचरण सिंह संधू, आत्म परकश बबलू ज्वाइंट सेक्रेटरी,जिला सेक्टरी सुभाष शर्मा, सुभाष प्रभाकर, डा मोहिंदर सिंह, संजीव भगत सोशल मीडिया इंचार्ज,परमजीत, वरुण सज्जन, जसकरण सोशल मीडिया, मीडिया इंचार्ज तरनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *