गुलमोहर सिटी में हुआ श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ

जालंधर, (संजय शर्मा )-श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग 11 महीने से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन मुख्य यजमान नरेंद्र सिंह से सपरिवार हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए शिव महिमा बारे बताया। उन्होने कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति किसी का भी बुरा नही कर सकता है। किसी के साथ अगर बुरा होता है तो सिर्फ उसके कर्म की वजह से उसका बुरा होता है। जीवन में अच्छे कर्म करे और सही मार्ग पर चले, जिनके भाग्य होते हैं वही कथा का श्रवण करते है। भोलेनाथ सुख देना शुरू करते है तो सुखी कर देते हैं। हर जीव को सम्पूर्ण सुख की प्राप्ति होती है जो व्यक्ति जितनी सुविधा में रहता है उतनी ही दुविधा में रहता है। भगवान के मंदिर व कथा में जो व्यक्ति जाता है वो सुख लेकर ही आता है। भगवान शिव के स्मरण मात्र से ही सभी रोगों का नाश होता है। शिव की आराधना हमेशा करे। भगवान का पूजन-अर्चन देखा देखी में कभी नहीं करना। व्रत व साधना में दिखावा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

हवन यज्ञ के दौरान सोशल डिस्टेंस एवं सैनेटाइज़ेशन का खा़स ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर साहिब सिंह, राकेश प्रभाकर, गुरबाज सिंह, बावा जोशी, राजेंद्र कत्याल, गोपाल मालपानी, गौरव कोहली, गितेश, गुलशन शर्मा, एडवोकेट राज कुमार, बलजिंदर सिंह, एडवोकेट राज कुमार, अश्विनी शर्मा धूप वाले, अमरेंद्र शर्मा, चंद्र शेखर, अमित कुमार, सुदेश शर्मा,पंकज उपाध्याय, राहुल शर्मा,रमन शर्मा, सुमित, राकेश शर्मा, प्रशांत,अजय,बावा खन्ना, रवि कुमार, वरु ण सहोत्रा, समीर चोपड़ा, अभिलक्षय चुघ, वरु ण, सौरभ, रोहित बहल, शाम लाल, जोगिंदर सिंह, ठाकुर बलदेव सिंह, मुकेश चौधरी, अभिलक्षय चुघ, साहिब, मंजीत कौर, राजीव, मोहित बहल, दीशांत शर्मा,राजन शर्मा, प्रिंस, पं. रमाकांत शर्मा, सौरभ मल्होत्रा, राकेश, रोहित बहल, प्रवीण, दीपक, अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव राणा, सुनील जग्गी , दीपक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सोशल डिस्टेंस एवं सैनेटाइज़ेशन का विशेष ध्यान रखा गया। आरती उपरांत प्रसाद रूपी विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *