जालंधर शहर में बेखौफ चल रहा है अवैध दड़े सट्टे वा लाटरी स्टाल का कारोबार : शिव सेना टकसाली*

जालंधर,(रोजाना आज तक )- शिवसेना टकसाली की बैठक जिला प्रधान राजू पहलवान जी की अध्यक्षता में हुई!जहा विशेष तौर पर पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी वा पंजाब प्रधान (प्रवासी विंग) धर्मेंद्र मिश्रा जी पहुंचे जहां मीटिंग को संबोधित करते हुए! पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने जालंधर शहर में बेखौफ अवैध

दडे सट्टे का कारोबार चल रहा है जिसकी हमने कई बार जालंधर प्रशासन को लिखती में शिकायतें भी दी हैं लेकिन यह अवैध दडे सट्टे का कारोबार प्रशासन कि कुछ काली भेड़ों की मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा है जिला प्रधान राजू पहलवान ने कहा की यह दडे सट्टा लॉटरी का अवैध कारोबार जालंधर के इन इलाकों में चल रहा है जिनका नाम है बस्ती अड्डा, फगवाड़ा गेट, बाजिया वाली मार्केट,पटेल चौक, गुड मंडी,ज्योति चौक, गढ़ा , चीमा चौक, आदि और भी कई जगह वह इलाकों में यह दडे सट्टे वा लाटरी का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है पंजाब प्रधान (प्रवासी विंग) धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाटरी पूर्ण तौर पर बंद है लेकिन यह लाटरी का कारोबार पुलिस प्रशासन की कुछ काली भेड़ों की मिली भगत से चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *