वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने बच्चों के वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बायोलॉजिकल ई की कोरोना वैक्सीन कोर्बेवैक्स को फाइनल मंजूरी दे दी है. देशभर में यह वैक्सीन 12 से लेकर 18 साल तक के बच्चों को लगाई जाएगी.12 से 18 साल के बच्चों को लगेगीबता दें कि 12 से 18 साल तक के बच्चों पर इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए स्वदेशी वैक्सीन को DCGI की तरफ से मंजूरी दे दी गई थी. इतना ही नहीं ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया पहले ही वयस्कों के लिए कोर्बेवैक्स के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे चुका है. साथ ही कोर्बेवैक्स कोरोना के खिलाफ भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है. इसी के साथ कंपनी के क्वालिटी एंड रेग्युलेटरी के मुख्य श्रीनिवास कोसाराजू ने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी को कोर्बेवैक्स का पांच से 18 साल तक के बच्चों पर दूसरे-तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल की अनुमति पिछले साल सितंबर में मिली थी. कोर्बेवैक्स टीका मांसपेशियों के जरिए शरीर में पहुंचाया जाएगा और 28 दिन में इसकी दो डोज लेनी होंगी.