BHOPAL : इश्क में इंसान इस कद्र हदें पार कर जाता है कि कई बार अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं। इसी प्रकार का एक मामला यहां सामने आया है। यह मामला है 32 साल के एक युवक का जोकि दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। इस युवक को एक महिला से प्रेम हो गया जिसके पति की कोरोना से मौत हो गई। इस महिला की एक बेटी है। दोनों करीब 6 महीने पहले ही मिले। वह अपने घर नहीं जाना चाहती है। वह अकेले रहती है। यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और प्यार हो गया। उक्त युवक ने जब शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन विधवा प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया। लेकिन प्रेमी का दिल इसी महिला के साथ रहने को कर रहा था। इसी बीच युवक ने फैसला किया कि वे अपना जेंडर चेंज करवा देगा। युवक ने ट्रीटमेंट शुरू करवाया तो परिवार वाले विरोध करने लगे। युवक के पिता जोकि क्लास वन अफसर हैं, ने बेटे की काऊंसलिंग करवाई और अब युवक का ट्रीटमेंट रोक दिया गया है। युवक दिल्ली और महिला मूलत: मध्यप्रदेश की रहने वाली है। काउंसलर एडवोकेट सरिता के पास काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताया कि जेंडर चेंज कराने के लिए पहले स्टेप में हॉर्मोनल चेंज करने के लिए दवाई ली। वह करीब एक महीने से यह दवाई ले रहा था। इसके कारण उसमें काफी बदलाव आ गए हैं।