नई दिल्ली, छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले शोज में से एक ‘अनुपमा’ (Anupamaa) घर-घर में अपने पहचान हासिल कर चुका है. शो में काव्या का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार से भी दर्शकों का दिल जीता है.